🗓️ Today: February 7, 2026 - 07:04 AM

Patna Airport पर Indigo Crisis: मंगलवार को 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को मिले कैंसिलेशन लेटर में 11 आगमन और प्रस्थान उड़ानों के रद्द होने की पुष्टि की गई है।

सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली–पटना रूट रहा, जहां छह उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं। इसके अलावा स्पाइसजेट की एक जोड़ी उड़ान भी रद्द रही। इस तरह कुल 14 उड़ानें मंगलवार को रद्द रहीं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

एयरलाइंस का कहना है कि यात्रियों को कम से कम आठ घंटे पहले फ्लाइट रद्द होने की सूचना भेजी जा रही है। लेकिन यात्रियों का आरोप है कि भागलपुर और मुंगेर जैसे दूरदराज के जिलों से पटना पहुंचने के बाद ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज मिलता है, जिससे दोहरा नुकसान हो रहा है।
इंडिगो ने बताया कि बुधवार को भी सात जोड़ी उड़ानें रद्द रहेंगी।

मंगलवार को यात्रियों ने काउंटर पर जताया गुस्सा

पूछताछ काउंटरों पर मंगलवार को यात्रियों का गुस्सा देखने को मिला। इंडिगो के कर्मचारी यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने और रिफंड प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते रहे।
कई यात्रियों ने बताया कि टिकट रद्द कराने के बाद भी राशि समय पर नहीं लौट रही है।

जयपुर से पटना आ रहे दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनका बेटा फ्लाइट रद्द होने के बाद बस से पटना लौट रहा है। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर वाली रद्द उड़ान का रिफंड भी अभी तक नहीं मिला है।

आज रद रहेंगी ये उड़ानें

फ्लाइट नंबर (जाने)फ्लाइट नंबर (आने)सेक्टर (रूट)
6E63876E2163दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E7136E663कोलकाता → पटना → कोलकाता
6E66436E6644दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E64516E6452बेंगलुरु → पटना → बेंगलुरु
6E9156E6683हैदराबाद → पटना → हैदराबाद
6E65496E6550दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E6786E679चेन्नई → पटना → चेन्नई

टैक्सी वाले 50 हजार तक किराया मांग रहे

जमुई से आए अभिषेक कुमार जर्मनी जाने के लिए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने वाले थे। लेकिन पटना–दिल्ली उड़ान रद्द होने के बाद जब उन्होंने टैक्सी से जाने का विकल्प देखा, तो एसयूवी वाहन वालों ने 50,000 रुपये तक किराया बताया।

यात्रियों के अनुसार 20–25 रुपये प्रति किलोमीटर के साथ टोल टैक्स भी देना पड़ रहा है। वहीं टैक्सी चालकों का कहना है कि पटना–दिल्ली करीब 1,000 किलोमीटर से अधिक है, इसलिए दोनों तरफ का किराया लिया जा रहा है।
वाहन के प्रकार के आधार पर 25 हजार से 50 हजार रुपये तक किराया वसूला जा रहा है।

ट्रेन में कन्फर्म टिकट न मिलने पर कई यात्रियों ने बनारस होते हुए दिल्ली जाने का फैसला किया है।

Ishika Rai

Ishika Rai

सटीकता, भाषा और प्रवाह
ईशिका हमारी सामग्री की फाइनल क्वालिटी चेक हैं। वह यह सुनिश्चित करती हैं कि हर लेख व्याकरण की दृष्टि से त्रुटिहीन हो और पाठकों के लिए स्पष्ट और सुसंगत हो। उनकी पैनी नज़र ही हमारी विश्वसनीयता बनाए रखती है।

सभी पोस्ट देखें →

Leave a Comment